Homeराज्यउत्तराखण्डकॉर्बेट नेशनल पार्क में क्रिसमस और नए साल पर हुई चांदी, पार्क...

कॉर्बेट नेशनल पार्क में क्रिसमस और नए साल पर हुई चांदी, पार्क और वन प्रभाग को हुआ 1 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क पूरे देश व विदेश में जैव विविधता एवं बाघ के साथ ही अन्य वन्य जीवों को लेकर विख्यात है। तो वही इस वर्ष कॉर्बेट नेशनल पार्क के विभिन्न पर्यटन जोनों में क्रिसमस पर्व और नए साल पर पर्यटकों की भारी संख्या में आवाजाही रही। इसके साथ ही रामनगर वन विभाग के अंतर्गत पढ़ने बाले सीताबनी पर्यटन जोन में भी पर्यटकों की बड़ी संख्या को लेकर अधिकारी काफी उत्साहित है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉर्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक दीगांत नायक ने बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क के विभिन्न पर्यटन जोनों में 25 दिसंबर से 7 जनवरी तक 16 हजार से अधिक पर्यटक डे-विजिट एवं रात्रि विश्राम के लिए यहां पहुंचे थे। जिसमें देसी और विदेशी दोनों ही पर्यटक शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन 14 दिन में यहां पहुंचे पर्यटकों से पार्क प्रशासन को 90 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले डे-विजिट सीताबनी पर्यटन जोन में 14 दिन में करीब 10 हजार पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आए थे। जिनसे रामनगर वन प्रभाग को 33 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है तथा पर्यटक भी भ्रमण के दौरान यहां के प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्य जीवों के दीदार कर काफी उत्साहित थे। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग का प्रयास है कि यहां पर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसको लेकर विभाग पूरी तरह प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular