Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस का मिशन जनहित: कई मुद्दों पर जिलेभर में अभियान की तैयारी

कांग्रेस का मिशन जनहित: कई मुद्दों पर जिलेभर में अभियान की तैयारी

कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक दुग्गड़ा में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोज़गारी एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। बार-बार होने वाले पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना, वर्षों तक भर्ती प्रक्रियाओं का लंबित रहना तथा युवाओं में बढ़ती निराशा केंद्र सरकार की नीतियों और व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

छात्रों से संवाद, सरकार से सवाल—कांग्रेस का जिला स्तरीय अभियान : कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए जिला स्तर पर प्रेस वार्ता, जन-प्रस्तुति एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया के समक्ष वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति रखी जाएगी तथा युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों एवं जागरूक नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : धीरेंद्र प्रताप 

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि “देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य आज गंभीर संकट में है। बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना, भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी और बढ़ती बेरोज़गारी केंद्र सरकार की नाकामी का प्रमाण है। युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आवाज़ बुलंद कर रही है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी। शिक्षा और रोजगार हर युवा का अधिकार है, किसी सरकार की कृपा नहीं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular