Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड धाम पहुंची कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के...

धाम पहुंची कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा का हुआ समापन

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ – कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा धाम पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे मठ-मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 सितंबर को दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की थी। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा के बहाने इस बीच दिग्गज नेताओं के बीच नजदीकियां भी बढ़ी। केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को आपदा के चलते स्थगित करना पड़ा था, जिसके बाद कांग्रेस ने दूसरे चरण में यात्रा फिर शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2