Homeराज्यउत्तराखण्डयूसीसी को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान, चुनाव हारने के डर से...

यूसीसी को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान, चुनाव हारने के डर से बीजेपी ने यूसीसी को लेकर दिया था बयान।

देहरादून – यूसीसी को लेकर प्रदेश में एक बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा है कि यूसीसी के लिए बनाई गई कमेटी आगामी 2 फरवरी को सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी।

इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि 5 फरवरी से विधानसभा का सत्र आयोजित हो रहा है। सदन के पलट पर जब इस ड्राफ्ट को रखा जाएगा उसको देखने के बाद ही कांग्रेस इस पर आगामी निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के घोषणा पत्र में यूसीसी का जिक्र नहीं था, लेकिन जब बीजेपी को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे तब उन्होंने यूसीसी को लेकर बयान दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular