Homeराज्यउत्तराखण्डएक महीने से लापता किशोर नहीं मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय...

एक महीने से लापता किशोर नहीं मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन।

उधम सिंह नगर – रुद्रपुर में एक महीने से लापता किशोर हमजा (13) नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी मनोज कत्याल के समक्ष जताई नाराजगी। वहीं, कोतवाली में लापता हमजा की मां शबनम बिलख पड़ी। लोगों ने शबनम को संभाला।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और अन्य लोगों ने कहा कि लगातार पुलिस से किशोर को खोजने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक पुलिस उसे खोज नहीं पाई है। परिजनों का कहना है कि अज्ञात कॉलर उनको फोन कर बच्चा उनके पास होने की बात कह रहा है। एसपी सिटी ने कहा कि बाजार चौकी इंचार्ज की अगुवाई में टीम बनाई गई है और जल्द उसकी खोज कर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments