Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में कांग्रेस की "संविधान बचाओ रैली", भाजपा सरकार के खिलाफ किया...

देहरादून में कांग्रेस की “संविधान बचाओ रैली”, भाजपा सरकार के खिलाफ किया शक्ति प्रदर्शन….

देहरादून, उत्तराखंड – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में “संविधान बचाओ रैली” के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर शामिल हुए।

इस रैली में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी सरदार परगट सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की।

मंगलवार को हुई थी रैली की तैयारियों की समीक्षा

रैली से एक दिन पहले, मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में नेताओं ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से आयोजित की गईं और रैली को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

रैली के दौरान नेताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान की संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही, जनता से आह्वान किया कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद अब 2027 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हराकर संविधान की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular