Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव

उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस ने अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व आज तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सचिवालय कूच किया, कांग्रेस ने सरकार पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने, भूमि मुक्त न कराने और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जमीनें खुर्द-बुर्द कर माफियाओं को सौंप दी हैं साथ ही सत्तारूढ़ नेता आर्थिक हित साधने के लिए जमीनों के आधार पर भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीनें इस हद तक बेची जा रही हैं कि भविष्य में पैर रखने की जगह नहीं बचेगी। गोदियाल ने आरोप लगाया कि जानकारू के अनुसार आचार संहिता से पहले 100 अन्य जमीनें चहेतों को सौंपने के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने चेताया कि सरकार की सह पर जमीनें माफियाओं को दी जा रही हैं। गोदियाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन बचाना हमारा कर्तव्य है।

उधर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरी पाठक ने कहा कि धामी सरकार ने सख्त भू कानून लागू किया है। जिसके चलते माफियाओं पर नकेल कसी गई है। जिसके चलते कांग्रेसी इसे अब हजम नहीं कर पा रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular