Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा—उनके...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा—उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत

देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति देने का कार्य किया। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके आलावा सीम ने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular