Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ कांग्रेसी नेता का दावा, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी...

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का दावा, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की हो सकती है विदाई

alok sharmaहल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने उत्तराखंड में सियासी हलचल मचाने वाला एक दावा किया है। जो सुर्ख़ियों में बना हुआ है। अपने एक दिवसीय हल्द्वानी दौरे पर मीडिया बातचीत में अलोक शर्मा ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की कुर्सी जा सकती है। इसके आलावा उन्होंने मौजूदा सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज़ 

दरअसल, उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनैतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। इसी संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। जहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम् बैठक की। साथ ही बैठक में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी और रणनीति को लेकर भी मंथन किया गया।

आलोक शर्मा ने मौजूदा सरकार की नीतियों को बताया नाकाबिल

आलोक शर्मा ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की, जिसमे उन्होंने मौजूदा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के अलग मुद्दे होते हैं। प्रदेश की जनता में मौजूदा सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, पेपरलीक , खनन जैसे मुद्दों को लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस, भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

2027 चुनाव से पहले हो सकती है धामी की विदाई : आलोक शर्मा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने विधान सभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी की कुर्सी चले जाने का दवा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। साथ ही कई प्रदेश सरकारों का केंद्र की नीतियों को अपने तरीके से लागू करने का खमियाजा भी जल्द जनता को भुगतना पड़ेगा। इसके आलावा मनरेगा पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मनरेगा को पैसा बचाओ योजना बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो जी राम जी लेकर आई है, भाजपा शासित राज्य उसका जै रामजी कर देंगे। इसके नकारात्मक परिणाम भी जल्द ही देखने को मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments