हल्द्वानी : नैनीताल जिले के दौरे के दौरान सीएम धामी ने हल्द्वानी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मानव वन्य जीव संघर्ष, वनाग्नि के साथ ही आगामी यात्रा सीजन समते कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
हल्द्वानी में सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज़ हल्द्वानी में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मानव वन्य जीव संघर्ष, वनाग्नि आगामी सीजन यात्रा और नियम क़ानून ब्यबस्था पर चर्चा हुई, CM ने कहा की पर्यटन सीजन शुरू होने वाला हैं…. इसके अलावा गर्मी और मानसून को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को सभी ब्यबस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये हैं।
वन्य जीव संघर्ष और वनाग्नि को लेकर जिम्मेदारी होगी तय
CM ने कहा की मानव वन्य जीव संघर्ष और वनाग्नि को लेकर DFO स्तर से लेकर SDO और रेंज अफ़सर तक के अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी, CM ने कहा अभी मौसम के चलते वनाग्नि पर पूरा नियंत्रण हैं लेकिन अधिकारियों को अलर्ट रहने की ज़रूरत है। बता दें कि 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। सीएम धामी ने कहा 14 अप्रैल को उत्तराखंड को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस दिन PM मोड़ो दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस वे को जनता को समर्पित करेंगे, CM ने कहा पीएम मोदी का ये दौरा उत्तराखंड के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण हैं।