Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी गठबंधन पर सीएम धामी का हमला, कहा...

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी गठबंधन पर सीएम धामी का हमला, कहा कांग्रेस आतंकवाद और अलगाववाद का करती है समर्थन।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सचिवालय के मीडिया सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन को लेकर बात की। सीएम धामी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में चुनाव की तिथियां घोषित हो रही हैं। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस के बीच में संगठन सामने आया है। ये सत्ता के साथ देश की अखंडता के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी जिन्होंने कश्मीर को 3 दशकों तक पीछे धकेलना का काम किया है।

कश्मीर को बर्बाद करने के लिए जोड़ा संगठन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कश्मीर को बर्बाद करने के लिए कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ संगठन जोड़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी से हमारे 10 सवाल हैं।

  • नेशनल कांग्रेस जम्मू कश्मीर को समर्थन करती है क्या?
  • क्या कांग्रेस फिर से धारा 370 को लाना चाहती है क्या
  • आतंकवाद के युद्ध में क्या फिर से कश्मीर को धकेलना चाहती है कांग्रेस?
  • नेशनल कांग्रेस पाकिस्तान के साथ मिलकर क्या आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम करती है?- सीएम धामी
  • क्या अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है कांग्रेस- सीएम धामी
  • क्या सरकारी नौकरी में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने का काम करना चाहती है कांग्रेस
  • कांग्रेस पार्टी का एक और चेहरा सामने आया- सीएम धामी
  • चुनाव के दौरान झूठ का पुलिंदा बनाने का काम कांग्रेस ने किया है
  • क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भ्रष्टाचार के हाथ में सौंप कर पाकिस्तान को सौंपने का काम करना चाहती है?
  • 10–क्या ऑटोनोमी देने का समर्थन करती है कांग्रेस?

राजनीति को राष्ट्रनीति से बढ़कर बीजेपी नहीं मानती

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर का अमन चैन बढ़ा है। तेजी से विकास हो रहा है। इसके साथ ही अलगाववादी ताकतों पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति को राष्ट्रनीति से बढ़कर नहीं मानती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments