Homeराज्यउत्तराखण्डआईटीबीपी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, ‘हिमाद्रि 2025’ ट्रैकिंग अभियान को दिखाई...

आईटीबीपी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, ‘हिमाद्रि 2025’ ट्रैकिंग अभियान को दिखाई हरी झंडी..

  देहरादून : देहरादून में आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सीमांत स्तरीय ट्रैकिंग अभियान ‘हिमाद्रि 2025’ का फ्लैग ऑफ कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे, जिनसे मुख्यमंत्री ने संवाद किया और उन्हें देश सेवा में योगदान के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में लगे जवानों का समर्पण अतुलनीय है और प्रदेश सरकार हर स्तर पर उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

धामी का सैनिकों से विशेष लगाव रहा है, और वे समय-समय पर सैनिक कल्याण से जुड़े निर्णयों और पहलों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular