Homeराज्यउत्तराखण्डआईटी पार्क पहुंचे सीएम धामी , आपदा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण....

आईटी पार्क पहुंचे सीएम धामी , आपदा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण….

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के निरीक्षण के बाद देहरादून स्थित आईटी पार्क के आपदा कंट्रोल रूम का दौरा किया।

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले के माणा क्षेत्र में चल रहे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने ऑपरेशन की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और राहत कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई कमी न हो और सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाला जाए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में सभी एजेंसियों के समन्वय को प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सहायता पहुँचाई जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular