Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचे सीएम धामी , खाद्य विषाक्तता के कारण भर्ती मरीजों...

कोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचे सीएम धामी , खाद्य विषाक्तता के कारण भर्ती मरीजों का जाना हाल-चाल….

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कोरोनेशन हॉस्पिटल का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों का हाल-चाल लिया। यह मरीज खाद्य विषाक्तता (Food poisoning) के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। सीएम धामी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे मरीजों का समुचित उपचार करें और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखें।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार मिले और उनकी स्थिति में सुधार हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular