Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने पिता स्व. शेर सिंह धामी को दी श्रद्धांजलि ,...

सीएम धामी ने पिता स्व. शेर सिंह धामी को दी श्रद्धांजलि , बोले – ‘उनके विचार आज भी देते हैं हर निर्णय में दिशा’….

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में अपने पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता के जीवन मूल्यों और शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के मूलमंत्र थे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “पिताजी ने सैन्य कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हमें सादगी, सत्य और समर्पण जैसे जीवन के अनमोल मूल्य सिखाए। वे मेरे लिए न केवल एक पिता, बल्कि प्रेरणा, मार्गदर्शन और आदर्श का सशक्त स्वरूप हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय शेर सिंह धामी के विचार, सिद्धांत और संस्कार आज भी उन्हें हर निर्णय में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि पिता का जीवन दर्शन उनके सार्वजनिक और निजी जीवन का आधार बना हुआ है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular