Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात, नववर्ष 2026 की...

मुख्यमंत्री धामी ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात, नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं और बधाई दी

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को नए वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात

इस मौके पर राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी राज्यपाल से भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसके बाद राज्यपाल से प्रदेश के वरिष्ट अधिकारियों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भेंट कर नव वर्ष की बधाइयाँ दी। साथ ही इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित सेवाभाव की सराहना की तथा प्रदेश के प्रशासनिक ढाँचे को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

राज्यपाल ने अधिकारियों से सुशासन, जनसेवा तथा उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास को लेकर सकारात्मक संवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के समन्वित प्रयासों से नव वर्ष 2026 प्रदेश को प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण की नई दिशा प्रदान करेगा तथा उत्तराखण्ड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular