Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने एसडीआरएफ टीम को महाकुंभ प्रयागराज में उत्कृष्ट सेवाओं के...

सीएम धामी ने एसडीआरएफ टीम को महाकुंभ प्रयागराज में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित , सौपी 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि….

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में एसडीआरएफ की 112 सदस्यीय टीम का अभिनंदन किया, जिन्होंने महाकुंभ प्रयागराज 2025 में अपनी विशेषज्ञता का कुशल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्य को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी सेवाओं से उत्तराखंड का मान बढ़ाया है और यह अनुभव आगामी हरिद्वार कुंभ 2027 के आयोजन में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा, “महाकुंभ प्रयागराज में एसडीआरएफ की टीम ने उत्कृष्ट सेवाएं दीं, जो हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है। इस अनुभव का लाभ हरिद्वार के 2027 कुंभ के आयोजन में मिलेगा, जिससे आयोजन को और भव्य और सुरक्षित रूप से आयोजित किया जा सकेगा।”

सीएम धामी ने एसडीआरएफ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हमारे जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा है, और अब वे बड़े पैमाने पर होने वाली भीड़ का कुशल प्रबंधन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ के दौरान सनातन धर्म के महासंगम को संभालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उत्तराखंड और यूपी सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाएं और प्रबंधन ने इसे सफल बना दिया। यही अनुभव आने वाले हरिद्वार कुंभ में भी मददगार साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुनियोजित करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। उनका उद्देश्य है कि इस बार की पार्किंग व्यवस्था और बेहतर हो, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीआरएफ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड एक संवेदनशील राज्य है, जहां प्राकृतिक आपदाएं अक्सर होती हैं। एसडीआरएफ की त्वरित प्रतिक्रिया और अत्याधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से राज्य में आपदा प्रबंधन में काफी मदद मिली है। एसडीआरएफ की टीम ने राज्य में आपदाओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular