Homeराज्यउत्तराखण्डवनाग्नि की बढती घटनाओं को लेकर सीएम धामी ने जताई चिंता, अधिकारियों...

वनाग्नि की बढती घटनाओं को लेकर सीएम धामी ने जताई चिंता, अधिकारियों को ग्राउंड जीरों पर पहुँच वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के दिए निर्देश।

देहरादून – उत्तराखंड में बेकाबू होती जंगलों की आज को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊँ तक के जंगल आग की लपटों से घिरे हुए है जो प्रदेश सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

वहीँ प्रदेश सरकार आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ और वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद ले रही है लेकिन प्रदेश में कुछ अराजकतत्वों द्वारा जंगलों में अपने मजे को लेकर आग लगाई जा रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा अब तक 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

वहीँ सीएम धामी ने कहा कि वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर कार्य कर रही है। सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं। जो भी अराजक तत्व जंगलों में आग लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई भी हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular