चमोली/थराली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं आमजन से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विकास का जो अभियान भाजपा की सरकार में शुरु होता है, वह धरातल पर उतरता भी है।

उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है और परिवारवादी, भ्रष्टाचारी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने हेतु तत्पर भी है।



