Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने दी लोकपर्व इगास की बधाई, जनता से की लोक...

सीएम धामी ने दी लोकपर्व इगास की बधाई, जनता से की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व और बूढ़ी दीपावली की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है।

सीएम धामी ने दी लोकपर्व इगास की बधाई

सीएम धामी ने लोकपर्व इगास की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।

जनता से की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति और लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं।

प्रवासी उत्तराखंडियों से किया इगास गांव में मनाने का अनुरोध 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परम्पराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड सके इसके लिए राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परम्परा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े इसके भी प्रयास होने चाहिए।

सीएम ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की भी कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular