Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में NDRF के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, 'शौर्य' पर्वतारोहण...

देहरादून में NDRF के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, ‘शौर्य’ पर्वतारोहण अभियान को दिखाया हरी झंडी…

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून में आयोजित NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने NDRF के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ को फ्लैग ऑफ किया और अभियान पर रवाना होने वाले जवानों की हौसला अफजाई की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पर्वतारोहण पर जाने वाले जवानों को साहस, समर्पण और देश सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि NDRF के जवानों ने हर आपदा के समय में अद्वितीय सेवा भाव दिखाया है। उन्होंने जवानों को सफलता और सुरक्षा की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री धामी का सैनिकों और सुरक्षा बलों से जुड़े कार्यक्रमों में विशेष लगाव रहा है। वे अक्सर सैनिकों के हितों और प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने NDRF की कार्यक्षमता और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में NDRF के वरिष्ठ अधिकारी, जवानों के परिजन और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular