Homebig newsमुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी की 23 दिसंबर से होगी शुरुआत, विजेताओं के लिए...

मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी की 23 दिसंबर से होगी शुरुआत, विजेताओं के लिए ख़ास तोहफा…

देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज खेल महाकुम्भ के नाम को मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। प्रदेश भर में 23 दिसंबर से मुख्यमंत्री चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हो जाएगा।

खेल महाकुम्भ का नाम मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ये प्रतियोगिता चार अलग-अलग स्तर पर आयोजित की जाएगी। पहला स्तर न्याय पंचायत, दूसरा विधानसभा तीसरा संसदीय क्षेत्र और चौथ स्तर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस बार खेल प्रतियोगिताओं में 26 अलग-अलग खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल और पारंपरिक खेल विधाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा।

विजेता को ट्रॉफी के साथ मिलेगा 5 लाख का इनाम

चार अलग-अलग चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल और समापन 28 जनवरी 2026 को होगा। जिसमें CM कप के साथ मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के विजेताओं को 5 लाख की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। विजेताओं का फैसला उनके द्वारा जीते गए मेडल के आधार पर प्राप्त किए गए अंकों के योग से होगा। साथ ही उपविजेता टीम यानि कि राज्य स्तरीय से नीचे संसदीय स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों को या फिर उनकी टीम को 2 लाख की राशि दी जाएगी। जबकि विधानसभा स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों को एक लाख की विजेता राशि दी जाएगी।

नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर 1 लाख रूपए का नकद पुरुस्कार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान यदि कोई भी खिलाड़ी नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ता है तो उसे 1 लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए 14 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 22 दिसंबर तक चलेगी। अभी तक प्रदेश भर के करीब 1 लाख 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अवसर

इसके आलावा इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सरकार ने निराश नहीं किया है। दिव्यांग खिलाड़ियों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं जैसे की एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तैराकी जैसी विधाओं के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों को अलग से रजिस्ट्रेशन करने की व्यवस्था की गई है। खेल मंत्री ने बताया प्रदेश भर से दिव्यांग खिलाड़ी भी अपनी इस प्रतियोगिता में रुचि दिखा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular