देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों का सामना करने, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण आदि से संबंधित कार्यों हेतु ₹75 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
बढ़ते साइबर अपराध की चुनौती से निपटने के लिए 31.63 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों और चुनौतियों से निपटने के लिए देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केन्द्र साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण के लिए 31.63 करोड़, जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत एनएच 109 में पं० राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़ सिडकुल एवं आनन्दपुर होते हुए एसएच 44 तक सड़क पुनर्निर्माण के लिए ₹22.72 करोड़ जारी किए गए हैं।
सड़कों के सुधार के लिए भी सीएम ने धनराशि की स्वीकृत
ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग का पुनः निर्माण और सुधार कार्य के लिए 19.40 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय, रुड़की के निर्माणाधीन भवन हेतु एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य के लिये ₹1.30 करोड़ जारी किए गए हैं।
मसूरी और खटीमा में छात्रावास के लिए मिलने इतने रूपए
अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास योजनान्तर्गत राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास मसूरी, देहरादून के भवन अनुरक्षण कार्य के लिए 67.42 लाख और जनपद उधमसिंह नगर के राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा में ट्यूबवेल एवं मास्ट लाईट के कार्य के लिए 18.06 लाख की स्वीकृति किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।