Homeराज्यउत्तराखण्डChild Murder: मासूम की नृशंस हत्या-10 साल के बच्चे का शव दफनाया,...

Child Murder: मासूम की नृशंस हत्या-10 साल के बच्चे का शव दफनाया, सिर लापता!

Child Murder: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार के पश्चिम खेड़ा इलाके में एक 10 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार के पश्चिम खेड़ा इलाके में एक 10 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने न सिर्फ बच्चे को कई टुकड़ों में काटा, बल्कि शव को जमीन में गाड़कर छिपाने की कोशिश की।

मृतक की पहचान अमित मौर्य के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था और अपने पिता के साथ हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में रह रहा था। अमित कक्षा 5 का छात्र था। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर को अमित को कोल्डड्रिंक लेने भेजा गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

परिवार की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो अमित एक युवक के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो पुलिस को बगीचे में एक गड्ढे में दबा हुआ शव मिला।

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की, जहां कटे हुए हालत में बच्चा मृत मिला। शव से उसका सिर और एक हाथ गायब था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद से इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

परिवार ने पास के ही एक युवक पर हत्या का संदेह जताया है और पुलिस से उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular