Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि बुधवार, 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं, ऐसे में कपाट बंद होने के बाद भी सुरक्षा, सामग्री संरक्षण और बर्फबारी की स्थिति में कार्यों के रखरखाव को लेकर पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव बर्द्धन ने कहा कि अब से ही अगले यात्रा सत्र 2026 की तैयारियां शुरू कर दी जानी चाहिए, ताकि आने वाले वर्ष में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, परिवहन, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने धाम क्षेत्र में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम आज पूरे देश में पुनर्निर्माण और पुनरुत्थान का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य केवल भौतिक निर्माण नहीं, बल्कि आस्था और सुविधा का संतुलित संगम सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालुओं को एक पवित्र, सुरक्षित और दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular