Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा, इस दिन देहरादून में होना है आयोजन।

देहरादून – उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आगामी 12 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सत्रों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में उद्योग विभाग द्वारा उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेन्यूफैक्चरिंग, पावर और स्टार्ट-अप क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस विषय पर, कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल विकास, विदेश में रोजगार के अवसर, और उच्च शिक्षा पर सत्र आयोजित होंगे। इसके अलावा, कृषि विभाग द्वारा हॉर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन और ऐरोमेटिक पौधों पर सत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्मेलन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के सचिवों को प्रत्येक सत्र के लिए नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला प्रशासन को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, और विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत की तैयारी करने के लिए भी निर्देशित किया।

मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल की सफाई, परिवहन, प्रोटोकॉल, ट्रैफिक व्यवस्था, और अतिथियों के ठहरने के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से विदेश से आने वाले प्रवासी उत्तराखंडी मेहमानों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए भी कहा।

#InternationalNRUConference #UttarakhandDiaspora #InvestmentOpportunities #SkillDevelopment #Tourism #AgricultureAndHorticulture #DehradunEvents #UttarakhandCulture #ConferencePreparations

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments