Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों की भी करेंगे समीक्षा।

रुद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल मंगलवार को एक दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जाएगी। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित व्यक्तियों से भेंटवार्ता भी की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जीटीसी हैलीपैड़ से प्रातः 10 बजे हैलीकाॅप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर प्रातः 10ः40 बजे शेरसी हैलीपैड़ पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे तक केदारघाटी में अतिवृष्टि/आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की ब्रीफ्रिंग करेंगे। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12ः20 बजे कार से सोनप्रयाग से होते हुए 12ः30 बजे जीएमवीएन अतिथि गृह रामपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेंटवार्ता व संवाद करेंगे। इसके बाद अपराह्न 1ः25 बजे शेरसी हैलीपैड़ से देहरादून हेतु प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular