Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कुंवर सर्वेश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कुंवर सर्वेश सिंह के घर जाकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वना।

मुरादाबाद/रतपुरा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व सांसद व मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कुंवर सर्वेश सिंह के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम धामी ने उनके परिजनों को सांत्वना भी दी।

सीएम धामी ने दी कुंवर सर्वेश सिंह को श्रद्धांजलि

बता दें मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का बीते शनिवार को 71 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया था। इस सीट पर 19 अप्रैल को ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान संपन्न हुआ था। कुंवर सर्वेश सिंह चार बार मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से विधायक रह चुके थे, जबकि 2014 में भाजपा से मुरादाबाद के सांसद भी चुने गए।

मुख्यमंत्री ने दी सर्वेश सिंह के परिजनों को सांत्वना

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कुंवर सर्वेश सिंह का निधन संगठन और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनसे मेरा व्यक्तिगत तौर पर करीबी संबंध था, वे एक अच्छे राजनेता के साथ-साथ सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। किसी भी मुद्दे पर उनके बेबाक़ अन्दाज़ के सभी क़ायल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular