Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ सुरकंडा देवी मंदिर में किए दर्शन,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ सुरकंडा देवी मंदिर में किए दर्शन, श्रद्धालुओं और नागरिकों से बातचीत कर लिया फीडबैक।

टिहरी गढ़वाल – गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे के माध्यम से टिहरी जनपद में स्थित माँ सुरकंडा देवी मंदिर पहुँचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा निर्मित रोपवे के कारण अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर माँ सुरकंडा देवी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया।

उन्होंने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों, श्रद्धालुओं और नागरिकों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर फीडबैक लिया।

#CMDhami #SurkandaDevi #Ropeway #Uttarakhand #Pilgrims #LocalLivelihood #Welfare #Prosperity #Progress #Tehri

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular