Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जौनसार बावर दौरा, स्थानीय लोगों से मुलाकात...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जौनसार बावर दौरा, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर योजनाओं का लिया फीडबैक…

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे के दौरान आज हनोल (जनपद देहरादून) में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। प्रातः काल भ्रमण के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया।

इस अवसर पर, सीएम धामी ने विद्यालय जा रही छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की और कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

#ChiefMinister #PushkarSinghDhami #JaunsarBawar #HanolVisit #CulturalPreservation #GovernmentSchemes #EducationSupport #MasterPlan #Dehradun

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular