Homeराज्यउत्तराखण्डमहाशिवरात्रि के पर्व पर चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर...

महाशिवरात्रि के पर्व पर चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जलाभिषेक कर की भगवान शिव की पूजा अर्चना।

उधम सिंह नगर/खटीमा – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में स्थित चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे सीएम धामी

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

2024 के चुनावों में मिलेगी जीत

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे आशा है कि महादेव हम सभी पर आशीर्वाद बनाए रखेंगे।

पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड के लोगों के प्रति इतना स्नेह दिखाया है कि वे 2024 के चुनावों में भी हमें सभी पांचों सीटें और भी बड़े अंतर से जिताने के लिए वोट करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular