Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

उधम सिंह नगर/खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को लोहियाहेड कैंप कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है। आमजन की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से यहां न आना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की समस्याओं का निदान ग्राम स्तर पर ही हो जाए, इसकी व्यवस्था की जा रही है और रात्रि चौपाल का आयोजन इसी दिशा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस आदि की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और जनहित में जटिल से जटिल मुद्दों को भी सुलझाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments