Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरू किया भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरू किया भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान, प्रदेशवासियों से की जुड़ने की अपील।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से शासकीय आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आरंभ किए गए राष्ट्र निर्माण के इस महत्त्वपूर्ण अभियान से जुड़ें और ‘विकसित भारत’ की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से राज्य में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा और हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular