
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का पर्व है और यह हमें स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाता है।
सीएम धामी ने कहा कि इस अवसर पर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र” के संकल्प के तहत देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी हो रही है, और राज्य धार्मिक पर्यटन और उद्योगों के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण और 20,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के महाअभियान में भागीदार बनने की अपील की।
сделать тату в питере где можно сделать тату
Больше на нашем сайте: https://elicebeauty.com/parfyumeriya/dlya-zhenshchin/masaki-matsushima-snowing-rose.html
All the Details: Scale andoc.info with guest posts, backlinks, on-page and local SEO, web development, SaaS tools and workflow automation tools, earning balanced DR/DA/TF growth with relevance-first placements.
Все самое свежее здесь: https://aromline.ru/index.php?productid=2185
лента 12х18н10т спб лента стальная купить