Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर दिया बड़ा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर दिया बड़ा संदेश, कहा सरकार पिरूल लाओ-पैसे पाओ मिशन पर कर रही काम।

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर उत्तराखंड वापस आ गए है।

जहां आज सुबह उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ वनाग्नि की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसके बाद सीएम धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे।
वहीँ सीएम धामी ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर जंगल में बिखरी हुई पिरूल की पत्तियों को एकत्र करते हुए जन-जन को इसके साथ जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पिरूल की सूखी पत्तियां वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण होती हैं।
मेरा प्रदेश की समस्त जनता से अनुरोध है कि आप भी अपने आस-पास के जंगलों को बचाने के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर इसे अभियान के रुप में संचालित करने का प्रयास करें।
वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर ₹50/किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा इसके लिए ₹50 करोड़ का कार्पस फंड पृथक रूप से रखा जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular