Saturday, March 28, 2026
HomeGovernmentमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों को दी बड़ी सौगात, मिलेगा SD...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों को दी बड़ी सौगात, मिलेगा SD ACP का लाभ

देहरादून: उत्तराखंड के चिकित्सकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ देने की घोषणा की है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सैकड़ों डॉक्टरों को आर्थिक और पेशेवर स्तर पर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। पहाड़ों की कठिन परिस्थितियों और दूरदराज़ के इलाकों में भी वे पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। सरकार डॉक्टरों के योगदान को सलाम करती है और उनके हितों की रक्षा को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि एसडी एसीपी का लाभ मिलने से चिकित्सकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनकी सेवा भावना को और बल मिलेगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि शासनादेश संख्या 654 (दिनांक 14.07.2016) और 154 (दिनांक 04.02.2019) में दिए गए प्रावधानों के तहत यह लाभ दिया जाएगा। पात्र चिकित्सकों को स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के आधार पर यह लाभ प्रदान किया जाएगा।

एसीपी के तहत स्वीकृत कुल 196 पदों का विवरण इस प्रकार है:

लेवल 11 – 70 पद (ग्रेड पे ₹5,400)

लेवल 12 – 56 पद (ग्रेड पे ₹6,600)

लेवल 13 (I) – 27 पद (ग्रेड पे ₹7,600)

लेवल 13 (II) – 43 पद (ग्रेड पे ₹8,700)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular