Sunday, March 8, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार गिरीश भंडारी के निधन पर जताया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार गिरीश भंडारी के निधन पर जताया शोक, परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार गिरीश भंडारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार स्वर्गीय गिरीश भंडारी के परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी गिरीश भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी पत्रकार गिरीश भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2