Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक पेड़ माँ के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ने का किया आह्वान।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने हुए प्रभावशाली एवं यादगार बनाने के लिए प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों एवं निकायों के प्रतिनिधियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। इस संबंध में उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों को पत्र भी लिखा है।

पत्र में उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में 7,795 ग्राम पंचायत, 95 क्षेत्र पंचायत एवं 13 जिला पंचायतें गठित है। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त, 2024 को यादगार एवं प्रभावशाली बनाने के लिए एक प्रभावी ठोस योजना बनाई जाए। पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इस दिन “एक पेड़ माँ के नाम” को एक जन-उन्मुख अभियान के रूप में प्रत्येक पंचायत स्तर पर चलाया जाए।

इस दौरान अमृत सरोवर, अन्य जलस्रोतों, पंचायत कार्यालय, स्कूल, खेल मैदान अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर वृक्षारोपण किया जाए।
उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थानों एवं जन भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक ऑनरेरी नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो उस पंचायत का प्रधान अथवा अन्य गणमान्य व्यक्ति हो सकता है और सम्बन्धित के आवश्यक सहयोग हेतु ग्राम स्तरीय कार्मिक को भी अधिकृत किया जाए।

उन्होंने आमजन से भी निवेदन किया है कि उपरोक्त गतिविधि को अपने वार्षिक कार्ययोजना का भाग बनाते हुए सतत विकास लक्षयों की प्रप्ति में अपना अप्रतिम योगदान दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular