Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एनडीए सांसदों की बैठक में हुए शामिल, नरेंद्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एनडीए सांसदों की बैठक में हुए शामिल, नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड वासियों की ओर से दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्षों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। एनडीए के घटक दलों के साथ संसद भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सीएम धामी ने एनडीए के नेतागणों से मिलकर तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई देते हुए कहा कि एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को समस्त उत्तराखंड वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण और अंत्योदय के संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रहित में अनेक युगान्तकारी निर्णय भी लिए हैं जिसके फलस्वरूप युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के उत्थान एवं सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर आपकी दूरदर्शिता से देश तीव्र गति के साथ विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़कर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करेंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular