Homeराज्यउत्तराखण्डचार धाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री धामी ने सेवादारों को रवाना किया,...

चार धाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री धामी ने सेवादारों को रवाना किया, यात्रा के सफल आयोजन का लिया संकल्प…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से चारों धामों में “मुख्य सेवक भंडारा” के लिए जाने वाली सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत, चार धाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है और राज्य में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। चार धाम यात्रा में देशभर से श्रद्धालु उत्तराखंड आना शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड, देश और विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु पूरी तरह से तैयार है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी श्रद्धालु उत्तराखंड से यात्रा का अच्छा अनुभव लेकर वापस जाएं।

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा में सेवा कार्य करने वाले विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा को सफल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। लाखों श्रद्धालु इस यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा से पहले हर स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर संस्कृति, साहित्य कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति कर्नल अजय कोठियाल, दायित्वधारी  पुनीत मित्तल, हिमांशु चमोली और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#ChiefServantBhandara #CharDhamYatraPreparation #PuskarSinghDhami #SevadarsTeamDeparture #DevbhumiUttarakhand

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular