Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में नवनिर्मित स्टेडियम में मलखंभ प्रतियोगिता का किया...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में नवनिर्मित स्टेडियम में मलखंभ प्रतियोगिता का किया शुभारंभ , खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित…..

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में स्थित नवनिर्मित स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विधि-विधान से पूजापाठ कर दीप प्रज्वलित किया और प्रतियोगिता की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी उपस्थित रही और उन्होंने प्रतियोगिता का आनंद लिया। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस नव निर्मित स्टेडियम की लागत लगभग 16 करोड़ रुपये आई है और इस स्टेडियम में आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से न केवल राज्य की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मेडल और सम्मान पत्र प्रदान करते हुए विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी बताया कि इस बार उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि उत्तराखंड का भविष्य खेलों के क्षेत्र में उज्जवल है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही इस स्टेडियम के पास बॉक्सिंग छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, ताकि और अधिक खेलों को बढ़ावा दिया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह से खेलों को बढ़ावा देने की अपील की और राज्य सरकार द्वारा खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular