Homeराज्यदिल्लीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाजपा पर आरोप, 25 करोड़ रुपये देंगे और...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाजपा पर आरोप, 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की है। दिल्ली सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात विधायकों को संपर्क कर कहा है, ‘कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।’

केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

दिल्ली सीएम ने कहा, ‘ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता ‘आप’ से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में ‘आप’ को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार कराके सरकार गिराना चाहते हैं।’

RELATED ARTICLES

17 COMMENTS

  1. Ищете, как совместить каникулы и учёбу? английский детский лагерь от YES Center — это безопасный отдых, насыщенная программа и ежедневная языковая практика. Профессиональные вожатые и преподаватели создают комфортную атмосферу для каждого ребёнка.

  2. Ищешь ключ TF2? https://tf2lavka.net/ выберите подходящее предложение и оформите покупку за несколько минут. Быстрая доставка, безопасная оплата, удобный интерфейс и актуальная информация о наличии ключей.

  3. Пройдите комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностику в медицинском центре. Полный спектр обследований, консультации профильных специалистов, современные методы лечения, контроль состояния здоровья и индивидуальный подход на всех этапах медицинской помощи.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular