Homeखेल-कूदक्रिकेटबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा की हुई एंट्री मिला ये अनोखा रोल.....

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा की हुई एंट्री मिला ये अनोखा रोल…..

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब से कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा, और उससे ठीक पहले एक खास खबर आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में कमेंट्री टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

पुजारा, जो इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए, अब अपनी आवाज के जादू से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्हें हिंदी कमेंट्री के लिए चुना गया है, और वह इस सीरीज के दौरान हिंदी में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

इस सीरीज के ब्रॉडकास्टर चैनल 7 ने पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हिंदी कमेंट्री का हिस्सा बनाने का फैसला लिया है, और पुजारा को इसके लिए चुना गया है। यह ऐतिहासिक कदम दर्शकों के लिए एक नई अनुभव होगा, खासकर उन भारतीय प्रशंसकों के लिए जो मैचों का आनंद हिंदी में लेते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular