Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा 2025: यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, 60 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर...

चारधाम यात्रा 2025: यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, 60 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खुलेंगे, जानें कहां-कहां मिलेंगी सुविधाएं…..

देहरादून : चारधाम यात्रा 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार यात्रा के दौरान 60 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने इन काउंटरों के लिए स्थान भी चिह्नित कर दिए हैं, ताकि यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री बिना पूर्व पंजीकरण के भी अब ऑफलाइन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल से होने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण पहले ही 20 मार्च से शुरू हो चुका है। अब तक करीब 14 लाख यात्रियों ने अलग-अलग तिथियों के लिए पंजीकरण करा लिया है। यात्रा के दौरान धामों की क्षमता के अनुसार, 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन पूरे किए जा रहे हैं, जबकि 40 प्रतिशत यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

कहां-कहां खुलेंगे पंजीकरण काउंटर:

  • हरिद्वार: 12 काउंटर
  • ऋषिकेश: 20 काउंटर
  • विकासनगर: 15 काउंटर
  • गुप्तकाशी, बड़कोट, उत्तरकाशी, हीना, श्रीनगर, पांडुकेश्वर: 2-2 काउंटर
  • सोनप्रयाग: 1 काउंटर

यात्रा शुरू होने से तीन दिन पहले पंजीकरण काउंटरों पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआती 15 दिनों तक काउंटर 24 घंटे संचालित रहेंगे, ताकि यात्रियों को किसी भी समय पंजीकरण की सुविधा मिल सके।

चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पहले पंजीकरण जरूर कराएं और यात्रा के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular