Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआई लव मोहम्मद’ जुलूस में बवाल, CM धामी का कड़क जवाब…वसूली दंगाइयों...

आई लव मोहम्मद’ जुलूस में बवाल, CM धामी का कड़क जवाब…वसूली दंगाइयों से ही होगी !

देहरादून: काशीपुर में “आई लव मोहम्मद” जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि इस घटना में शामिल दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई आरोपीयों से कराई जाएगी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 500 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

CM धामी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular