Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और...

उत्तराखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार।

देहरादून –उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। होली पर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम में चटख धूप खिली रही।

अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज शाम से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के डेरा डालने की आशंका जताई गई है। जबकि, गुरुवार से प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।

होली पर दून में चटख धूप खिली रही

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular