Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में गिरफ्तार हुआ चमोली का फर्जी शिक्षक, फर्जी दस्तावेजों से 2008...

हरिद्वार में गिरफ्तार हुआ चमोली का फर्जी शिक्षक, फर्जी दस्तावेजों से 2008 में पाई थी नौकरी…

चमोली – बीती  8 जनवरी को धर्म सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी गोपेश्वर चमोली ने थाना गोपेश्वर में तहरीर दी कि शिव कुमार सैनी, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी, विकास खण्ड गैरसैंण ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ कर और फर्जी शैक्षिक अंक पत्रों के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी प्राप्त की है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए विवेचना अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। महोदय के आदेश पर पुलिस टीम गठित की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए।

विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी शिव कुमार सैनी ने वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षक के पद पर नौकरी प्राप्त की थी, जबकि उसने फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। यह मामला विभागीय जांच में सामने आया था, जिसके बाद आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया था।

गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी शिव कुमार सैनी ने वर्ष 1989 में फर्जी तरीके से अपना इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र बनवाया था, जिसके आधार पर उसने 2008 में शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त की।

अंततः, पुलिस द्वारा 05/01/2025 को सर्विलांस सेल चमोली और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हरिद्वार के शिवपुरम पनियाला रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की जांच की जा रही है।

#ChamoliPolice #FakeDocuments #ShivKumarSaini #TeacherFraud #Gopeshwar #Investigation #PoliceArrest #EducationFraud #GovtJobScam #ChamoliNews #Haridwar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular