HomeGovernmentचमोली आपदा: CM धामी चमोली पहुंचे, राहत-बचाव कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली आपदा: CM धामी चमोली पहुंचे, राहत-बचाव कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

नंदानगर में आई भीषण आपदा के बाद राहत-बचाव कार्य जारी है। अब तक 10 लापता लोगों में से एक को सुरक्षित निकाला गया है और सात के शव बरामद हो चुके हैं। CM धामी आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्र नंदानगर पहुंचे। उन्होंने फाली, कुंतरी और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही सीएम धामी प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

शुक्रवार को फाली-कुंतरी क्षेत्र से मलबे में दबे पांच शव बरामद किए गए। अब तक इस आपदा में लापता 10 लोगों में से एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सात शव बरामद हो चुके हैं। धुर्मा गांव में अभी भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। बरामद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

आपदा में जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार नंदानगर के नंदाकिनी और चुफला नदी संगम पर नम आंखों से किया गया। सुबह से लगातार जलती चिताओं के दृश्य ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। बृहस्पतिवार को बरामद नरेंद्र सिंह और जगदंबा प्रसाद के शवों का अंतिम संस्कार भी संपन्न हुआ। पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

राज्य सरकार ने प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री, विद्युत और पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक भूपाल राम टम्टा भी उपस्थित रहे और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular