Homeराज्यउत्तराखण्डपक्षी प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फूलों की घाटी में आई छह नई...

पक्षी प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फूलों की घाटी में आई छह नई पक्षी प्रजातियां

PHOOLउत्तराखंड: पक्षी प्रेमियों के लिए खुशखबरी, प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी में दुर्लभ पक्षियों की छह नई प्रजातियों का आगमन हुआ है।  देहरादून स्थित प्राणी सर्वेक्षण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पक्षी वैज्ञानिकों के दल ने 12 से 20 अगस्त तक फूलों की घाटी में जाकर वहां रहने वाले पक्षियों पर शोध किया। वैज्ञानिकों ने जीपीएस और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के जरिए इनकी गतिविधियां रिकार्ड की हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डां. अनिल कुमार ने बताया कि पाई गई दुर्लभ प्रजातियां अधिकतर चीन व यूरोप के देशों में ही दिखाई देती हैं। भारत में इनकी मौजूदगी बहुत कम देखी जाती है। अब फूलों की घाटी पक्षी प्रेमियों के लिए भी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन सकती है। वैज्ञानिक इसे जैव विविधता के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं, तो वही पक्षी प्रेमी इस खबर को सुनकर काफी उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular