Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला सड़क हादसे का cctv वीडियो आया सामने , देखिए कैसे डम्पर...

डोईवाला सड़क हादसे का cctv वीडियो आया सामने , देखिए कैसे डम्पर ने रौंद डाली 3 कारें…..

देहरादून: आज सुबह देहरादून के डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल टैक्स पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था , जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है और यह रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे से पहले सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन फिर अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने टोल टैक्स के पास एक लाल कार को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए काफी दूर ले जाता है। इस हादसे में दो अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, और इस भयंकर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के टुकड़े हो गए और वे डंपर के नीचे दब गए। यह घटना इतनी भयावह थी कि पुलिस और एसडीआरएफ को गाड़ियों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं।

हादसे का वीडियो टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे डंपर ने कारों को रौंदते हुए उन्हें दूर तक घसीटा। वीडियो देखने के बाद इस घटना के प्रति लोगों में खौफ और चिंता का माहौल बन गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments